Posts

Showing posts from September, 2024

मेरा धर्म मेरी निजता

Image
मेरी अपनी समझ से, हमारे संविधान का सबसे बड़ा समस्यामूलक भाग है, कि, कोई भी व्यक्ति अपने धर्म का “प्रचार प्रसार” कर सकता है. इसी के कारण धर्म से जुड़ी हर तरह की निरर्थक घटनाएं देश में होती आई हैं और होती रहती हैं. हम पूरी स्वतंत्रता से अपने धर्म का पालन करें, किंतु किसी भी धर्म के अनुयाई को धर्म के ‘प्रचार प्रसार’ की अनुमति नहीं होनी चाहिए. Religion/ धर्म (उपासना /आस्था/मज़हब) एक निजी मामला है और इसे “अपने अपने घर की चौखट” तक सीमित ही रखना चाहिए. कभी कभी लगता है कि, जैसे ये “सुविधा” संविधान निर्माताओं ने किसी दबाव के चलते दी होगी. वह दबाव जिसे भारतीय राजनीति में “तुष्टिकरण” के नाम से जाना जाता है और तंज़ के रूप में उलाहना देने के लिए अपने विरोधी पक्ष पर इस्तेमाल किया जाता है. अन्यथा, जैसा कि हम जानते हैं कि, हमारे संविधान निर्माता प्रगतिवादी सोच के थे और आज़ाद भारत को एक आधुनिक सोच के साथ आगे ले जाना चाहते थे, तो क्यों भला वो धर्म जैसी अतिविवादित और संकीर्ण माने जाने वाली संस्था के प्रचार प्रसार की व्यवस्था संविधान में रखते !? आज़ादी के समय जिस तरह की परिस्थितियां रही होंगी ...

धर्मान्तरण का “ग्राहक” कौन !

Image
“धर्मांतरण” को लेकर या किसी भी “धर्म विशेष को मानने वालों की बढ़ती संख्या” को लेकर डर और चिंता उस व्यक्ति में होते हैं या अधिक बड़े स्तर पर उस “व्यक्ति समूह” में होते हैं, जिन्हें “ख़ुद” पर और उनके धर्म में कही हुई बातों में “ख़ुद की आस्था’’ की मज़बूती पर विश्वास नहीं होता है....या तो फिर कुछ ऐसा भौतिक स्वार्थ होता है जो धर्म परिवर्तन से पूरा होने की आशा है... जैसे कि रोटी, कपड़ा और मकान..या फिर दुनियादारी के रिश्ते का मोह. अलग अलग धर्म केवल अलग अलग रास्ते हैं, उस “अनजान मंज़िल ” तक पहुंचने के जो अभी तक किसी ने भी देखी तो है ही नहीं, दुनिया के हर तरह के धर्म में केवल काल्पनिक तौर पर प्रचारित की गई है.. सारे झगड़े, सारे वाद विवाद, सारे नरसंहार और सारे धर्मांतरण करवाने के कारखाने केवल उस मंजिल पर पहुंचने के लिए हैं जो एक काल्पनिक परिकथा है... अच्छा है परीकथाएं बिक रही हैं और खरीदने वाले खरीद ही लेते हैं.. लेकिन, हंसी तब आती है जब समाज में धर्मांतरण को लेकर ऐसे डराया जाता है जैसे मूर्ख मां बाप छोटे बच्चे को ‘अंधेरे कमरे में भूत है’ बोलकर उनसे अपनी बातें मनवा लेते हैं... अच्छी ...

राम या रावण क्या फ़र्क पड़ता है

Image
 क्या फ़र्क पड़ता है कोई भी पार्टी सत्ता संभाले..कोई भी व्यक्ति देश के सर पर बैठ जाए..करना तो सबको शासन ही है.. हमसे ही टैक्स लेकर हम पर एहसान जताना ही है.. राजशाही में जनता “प्रजा” कहलाती है, लोकशाही में वही जनता “नागरिक” कहलाने लगती है.. केवल शब्द का ही फेर है बाकी चरित्र वही है...“आग लगे बस्ती में हम अपनी मस्ती में”...! शासन तंत्र कब चुपके से लोकतंत्र से राजतंत्र में बदलने लगता है पता भी नहीं चलता मस्ती में मस्त बेपरवाह जनता को.. चाहें राजनेता हों या धर्मनेता..आख़िर तो सबको अपनी अपनी दुकानदारी ही चलानी है..तो नए नए पैंतरे चलाते रहते हैं.. चलाएं ज़रूर चलाएं ..क्योंकि इसके अलावा बेचारे कुछ कर भी नहीं सकते.. क्योंकि मेहनत करके धीरज के साथ रोटी कपड़ा मकान कमाना अगर इनके बस की बात होती तो आखिर वो राजनेता या धर्मनेता बनते ही क्यों!? एक आम भारतीय इंसान के तौर पर मेरा बस यही कहना है कि ये राजनीति  में चाहे किसी भी दल के नेता हों और धर्म में चाहे किसी भी संप्रदाय के नेता हों , जब तक वो उनकी हदों में सीमित रहकर काम करते हों तब तक ही हम उन्हें सुनें और उनकी बातों पर थोड़ा बहुत विचार भ...